Act of Hell Sampoorn Sanskaran (Hindi) Paperback
Act of Hell Sampoorn Sanskaran (Hindi) Paperback
399.00 Add to cart

Act of Hell Sampoorn Sanskaran (Hindi) Paperback

399.00

2 in stock

एक्ट ऑफ़ हैल #01: आरम्भ

एक रहस्मयी आदमी नारक्रो अंडरवर्ल्ड के कुख्यात दरिंदे अकरम खान बख्तोनी का अपहरण कर बंधक बना लेता है। एक शिकारी है और दूसरा शिकार। यह कहानी उनके बीच के संवाद द्वारा उनके चरित्र एवं रहस्यों को उजागर करती है। शुरुआती संवादों से यह एक बदले की भावना से प्रेरित कृत्य प्रतीत होता है, लेकिन जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ती है, एक विचित्र एवं अकल्पनीय उद्देश्य का पता चलता है जो आपको आश्चर्यचकित कर देगा।

 

एक्ट ऑफ़ हैल #02: नारक्रो का कहर

नारक्रो रहने आया है सामाजिक जंगल में, जहाँ मिल जुल कर रहना एक आम बात है. नारक्रो को अकेले रहना पसंद है और उसका अपना जीवन जीने का तरीका है, लेकिन एक भयावह हादसा नारक्रो की ज़िन्दगी में उथल पुथल मचा देता है. जैसे जैसे परत दर परत खुलती है, सामने आता है शैतानियत का नया चेहरा इदरिस अली रज़्ज़ाक जो एक कुख्यात माफिया डॉन है, जिसने डर की ताक़त से शहर में अपना एकछत्र राज कायम किया है. लेकिन शायद रज़्ज़ाक को यह पता नहीं, जाने अनजाने वह एक ऐसे अनंतकाल के निर्मम हत्यारे की नज़र में आ गया है जिसके जीवन में सिवाय रक्तपात के और कुछ नहीं।

 

एक्ट ऑफ़ हैल #03: स्वर्ग का हैवान

नारक्रो, छद्म वेश में एक पत्रकार बनकर उतरा है देवभूमि मुक्तेश्वर में अपने अगले नरकादेश की पूर्ति हेतु। इस बार उसका लक्ष्य है जरासंध जागीरदार, एक क्रूर, निर्दयी नरपिशाच जो बेजुबान वन्य जीवों की हत्या कर उनके मांस और अंगों की तस्करी करता है। किन्तु नियति की लेखनी कुछ और ही रच रही थी…जब नारक्रो ने मुक्तेश्वर के लोगों की धड़कनों को सुना, तो उसमें व्याप्त मिला एक भय, एक नरभक्षी बाघ का भय, जो न धर्म जानता है, न भूख, बस रक्त की प्यास जानता है। एक हृदय विदारक घटना, एक झकझोर देने वाली चीख और फिर नारक्रो ने लिया संकल्प, एक नया आखेट। किन्तु देवताओं की यह भूमि उस बाघ से कहीं अधिक भयावह रहस्यों को छुपाए हुए है। अब नारक्रो जिस पथ पर अग्रसर है, वह केवल एक शिकार नहीं, बल्कि उस सत्य की ओर है जिसने इंसान और जानवर के बीच का भेद मिटा दिया है।

Additional information

Writer

Kishan Harchandani

Illustration

Comics India Studio, WCD Studio

Letters and Graphic Design

Lakhan Sharma

Publisher

WaterCore Entertainment

Language

Hindi

No of Pages

96 Pages

Binding

Paperback

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Act of Hell Sampoorn Sanskaran (Hindi) Paperback”

Your email address will not be published. Required fields are marked *